भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पिछली दो बार की स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 27.14 से मात दी।
तीन बार 2012, 2013 और 2014 में स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम का सामना अब फाइनल में ईरान से होगा। इसके पहले दोनों टीम 2014 एशियाड में भी भिड़ चुकी है। भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। पुरूष वर्ग में सात बार की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में ईरान से होगा।