फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रैना का सफर हमेशा के लिए समाप्त हो गया?

Mon, 31 Aug 2020 02:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
suresh raina
विज्ञापन

सुरेश रैना के बारे में कहा गया कि वह ‘निजी कारणों’ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटे। मगर लगता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के साथ उनका लंबा सफर खत्म हो गया है, क्योंकि यह फ्रेंचाइजी 2021 सत्र से पहले उनसे नाता तोड़ सकती है। चेन्नई की टीम दुबई में रह रही है। उसकी टीम में कोविड-19 के 13 मामले पाए गए, जिसमें टीम के दो अहम सदस्य दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं।

विज्ञापन


आईपीएल सूत्रों के अनुसार हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना के फैसले में इसने भी अहम भूमिका निभाई। मगर अब पता चला कि टीम प्रबंधन पृथकवास के दौरान इस 32 वर्षीय खिलाड़ी के व्यवहार से खुश नहीं था, जिससे सीएसके के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी नाराज थे।

बड़ा कोई मसला हो सकता है
आईपीएल सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘सीएसके के नियमों के अनुसार कोच, कप्तान और मैनेजर को होटल में रहने के लिए सूइट्स मिलते हैं, लेकिन टीम जिस भी होटल में ठहरती है उसमें रैना को भी सुइट मिलता है। बात सिर्फ इतनी थी कि उनके कमरे में बालकनी नहीं थी।’ उन्होंने कहा कि यह मसला था लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वापसी (भारत लौटने) के लिए बड़ा कारण था। टीम में कोविड मामलों के बढने से भी बड़ा कोई मसला हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए रैना अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले अगले आईपीएल से भी चेन्नई की टीम से बाहर हो सकते हैं। क्या रैना के इस सत्र में वापसी की संभावना है जिससे हालात बदल सकते हैं, इस पर सूत्रों ने कहा, ‘वह इस सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे और सीएसके ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसमें यह स्पष्ट है। कुछ ऐसी बातें हैं जो शीर्ष अधिकारियों को नागवार गुजरी हैं। ’

विज्ञापन

टीम भविष्य के बारे में सोच रही

उन्होंने कहा कि इसकी बहुत कम संभावना है कि जो खिलाड़ी संन्यास ले चुका हो और संभवत: किसी तरह की क्रिकेट में नहीं खेलेगा। वह सीएसके में वापसी करेगा। वह वापस नीलामी में शामिल होगा और कोई टीम उसे ले सकती है।’ सीएसके ने रुतुराज पर बड़ी बोली लगाई थी उसे उम्मीद है कि पृथकवास से लौटने के बाद वह फिट होगा और दो परीक्षण नेगेटिव आने के बाद अभ्यास सत्र में भाग ले पाएगा।

आईपीएल सूत्रों ने कहा, ‘सीएसके ने अभी रैना के बदले किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है। उन्होंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है। अटकलें लगाई जा रही है कि रैना ने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था। इस मामले में रैना की माफी से खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम भविष्य के बारे में सोच रही है।

सूत्रों ने कहा कि मैं माफी मांगने के बारे में नहीं जानता, लेकिन सीएसके अब रुतुराज को भविष्य के लिए तैयार करना चाहेगा तथा धोनी और (मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे। 

रैना ने सीएसके की तरफ से 164 मैचों में सर्वाधिक 4527 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम पर 5368 रन दर्ज हैं और वह इस टी-20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (5412) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें