फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vespa Racing Sixties स्कूटर भारत में एक सितंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होगा इसमें खास

Mon, 31 Aug 2020 02:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है जिसमें SXL 150 (एसएक्सएल 150) मॉडल के जैसे इंटर्नल का इस्तेमाल किया गया है।
  • जैसा कि इससे नाम से पता चलता है, यह 1960 के दशक की रेसिंग लिवरीज से इंस्पायर्ड होगी।
विज्ञापन
Vespa Racing Sixties Scooter - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Piaggio India (पियाजियो इंडिया) अपने रेट्रो थीम वाले Vespa Racing Sixties (वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज) स्कूटर को मंगलवार को लॉन्च करने जा रही है। इसके देश में इस समय बिक रहे सबसे महंगे स्कूटरों में से एक होने की उम्मीद है। वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज को भारत में सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह इस स्टाइलिश स्कूटर को एक सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस स्कूटर को 2020 की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी में थी, लेकिन महामारी की वजह से उसे अपनी लॉन्च योजनाओं को टालना पड़ा। 
विज्ञापन

डिजाइन
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है जिसमें SXL 150 (एसएक्सएल 150) मॉडल के जैसे इंटर्नल का इस्तेमाल किया गया है। जैसा कि इससे नाम से पता चलता है, यह 1960 के दशक की रेसिंग लिवरीज से इंस्पायर्ड होगी। इस स्कूटर में व्हाइट रंग को आधार के रूप में इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ-साथ रेड और गोल्ड ग्राफिक्स को कंट्रास्ट के रूप में उपयोग किया गया है जो सामने और किनारों की ओर बढ़ते हैं। इसकी वजह से इसकी कीमत SXL 150 से करीब 5000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है। 

फीचर्स
सीटों के ऊपर सफेद रंग की पाइपिंग को स्कूटर के बेस कलर के साथ तालमेल के लिए डिजाइन किया गया है। हेडलाइट सराउंड, मिरर और एग्जॉस्ट शील्ड जैसे चीजें मैट ब्लैक शेड में आते हैं। इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल स्कूटर में एक स्मोक्ड विंडस्क्रीन भी मिलती है जो इसकी ओवरऑल लुक को और शानदार बनाती है। इसके अलावा, इसमें गोल्ड कलर के व्हील्स भी मिलते हैं जो इसे कंपनी के दूसरे रेगुलर स्कूटर्स की तुलना में ज्यादा क्लासी लुक देते हैं। वेस्पा रेसिंग सिक्स्टीज स्कूटर में इंडीकेटर-माउंटेड एप्रन दिया गया है। इसके साथ ही इस स्कूटर में USB चार्जर दिया गया है। साथ ही, इसमें अंडर-सीट लाइट भी दी गई है। 

इंजन
SXL 150 पर आधारित Vespa Racing Sixties स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 150cc, 3-वॉल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7600 rpm पर 10.4hp का पावर और 5500 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग की बात करें तो चालक की सुरक्षा के लिहाज से वेस्पा रेसिंग सिक्स्टीज के फ्रंट व्हील में 200 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि रियर व्हील में 140 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा और बेहतर राइडिंग के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है। स्कूटर के फ्रंट में सिंगल साइडआर्म अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है, जबकि रियर में ड्यूल-इफेक्ट हाइड्रोलिक शॉक सस्पेंशन मिलता है। 
विज्ञापन

कीमत 
भारत में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले लिमिटेड एडिशन Vespa Racing Sixties स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। वहीं इसके डोनर मॉडल BS6 इंजन वाले SXL 150 स्कूटर की कीमत 1.26 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें