फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: सुरेश रैना के बिना पटरी से उतरी 'चेन्नई एक्सप्रेस', अब टीम को खल रही कमी

Sat, 26 Sep 2020 06:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर @mahiban4u
कभी हर मैच में चैंपियन की तरह खेलने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स मौजूदा सीजन में बेरंग नजर आ रही है। तीन में से दो मैच गंवा चुकी सीएसके की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पा रही। सुरेश रैना की गैरमौजूदगी में मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
stephen fleming-dhoni
राजस्थान रॉयल्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स से भी हारने के बाद टीम के कोच कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि उनकी टीम अभी 'थोड़ी अव्यवस्थित' है और उन्हें टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट रणनीति की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 6
स्टीफन फ्लेमिंग
फ्लेमिंग ने कहा कि कुछ प्रमुख खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण टीम संयोजन प्रभावित हुआ। फ्लेमिंग से जब सैम करन या रवींद्र जडेजा को दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अजब ही तर्क दिया।

4 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'यहां हर विकेट दूसरे से काफी अलग है और हमें बल्लेबाजी में अंबाती रायुडू, सुरेश रैना और कुछ खिलाड़ी नहीं है। हम खिलाड़ियों का उपयोग करने को लेकर एक तरीका या एक संयोजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तीन दिनों में काफी कुछ सीखा है।'
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social Media
44 रन से हार के बाद उन्होंने कहा, 'हम इस समय थोड़े अव्यवस्थित हैं। हमें कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खल रही है और हम ऐसा संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे हम प्रतिस्पर्धी हो सके। हम यहां की पिचों के मुताबिक खिलाड़ी लेना चाह रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टीफन फ्लेमिंग
फ्लेमिंग ने कहा, 'हमारे पास बल्लेबाजी में कई विकल्प है इसलिए हम थोड़े अव्यवस्थित है। इसलिए हमें स्पष्ट योजना की जरूरत है। हमें शीर्ष क्रम से अच्छी शुरूआत या बड़ी पारी नहीं मिल पा रही है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें