फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओए ने खेल मंत्रालय से कोसोवो की मुक्केबाज का वीजा मसला तुरंत सुलझाने को कहा

Wed, 14 Nov 2018 07:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ ने गंभीर परिणाम भुगतने की संभावना को देखते हुए बुधवार को खेल मंत्रालय से कोसोवो की मुक्केबाज दोंजेता साडिकु के वीजा से जुड़े मसले को तुरंत सुलझाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय को भेजे गए कड़े पत्र में आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि कल से शुरू हो रही महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अगर कोसोवो की यह मुक्केबाज भाग नहीं ले पाती है तो फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भारत को प्रमुख प्रतियोगिताओं की मेजबानी से वंचित कर सकती है। 

बत्रा ने पत्र में लिखा, ‘भारतीय अधिकारियों को तुरंत और आज ही कार्रवाई करनी होगी ताकि यह मुक्केबाज और कोसोवो का प्रतिनिधिमंडल महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग ले सके और उसके साथ विश्व भर में ओलंपिक अभियान के मूल्यों के सिद्वांतों के अनुरूप ही अन्य भागीदारों की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा नहीं होता है तो सभी संबंधित खेल संगठनों को उचित कार्रवाई के लिये जानकारी दी जाएगी और जिसके कारण मसला सुलझने तक भारत में भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर सवाल उठाए जाएंगे।‘ 

हाल में आईओसी ने सभी अंतरराष्ट्रीय महासंघों को पत्र भेजकर स्पेन को किसी बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं सौंपने के लिए कहा क्योंकि उसने विश्व कराटे चैंपियनशिप में कोसोवो के खिलाड़ियों को उसके ध्वज तले खेलने की अनुमति नहीं दी। भारत अभी कोसोवो को मान्यता नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें