फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर राज्यीय एथलीट: गोलाफेंक एथलीट तूर ने 21 मीटर की थ्रो के साथ फिर जीता सोना 

Tue, 29 Jun 2021 08:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पटियाला

सार

  • एक हफ्ते में दूसरी बार उन्होंने 21 मीटर से ऊपर की थ्रो फेंकी है। तूर की छह में से पांच थ्रो 20 मीटर से ऊपर की थी
विज्ञापन
तेजिंदर पाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके भारतीय शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए अंतराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 21.10 मीटर की थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीत लिया। पिछले सोमवार को इंडियन ग्रां प्रि-4 में 21.49 मीटर की थ्रो फेंककर ओलंपिक टिकट हासिल करने के साथ राष्ट्रीय व एशियाई रिकॉर्ड सुधारा था।

विज्ञापन


ओलंपिक क्वालिफाइंग मार्क 21.10 है जो पंजाब के इस एथलीट ने सोमवार को यहां हासिल किया। एक हफ्ते में दूसरी बार उन्होंने 21 मीटर से ऊपर की थ्रो फेंकी है। तूर की छह में से पांच थ्रो 20 मीटर से ऊपर की थी जबकि एक फाउल थी। उन्होंने क्रमश: 20.42, 20.63, 20.92, 20.96, फाउल, 21.10 का प्रदर्शन किया। पंजाब के ही करनवीर (19.33) और राजस्थान के वनम शर्मा (18.33) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

अनु रानी नहीं कर पाई क्वालिफाई : महिला जेवेलिन थ्रो में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनु रानी ओलंपिक  क्वालिफाइंग मार्क से चूक गईं। उन्होंने 62.83 का श्रेष्ठ प्रयास किया। ओलंपिक क्वालिफाइंग मार्क 64 मीटर है। हालांकि विश्व रैंकिंग के आधार पर अभी उनकी संभावनाएं कायम हैं। स्पर्धा में 32 खिलाड़ी भाग लेंगे और वह रोड टू टोक्यो की सूची में 19वें स्थान पर हैं। पिछली 11 स्पर्धाओं में वह 10 बार 60 मीटर से ऊपर थ्रो फेंकने में सफल रही हैं और उन्होंने इस साल घर में हुईं सभी पांच स्पर्धाएं जीती हैं। 
विज्ञापन


यूपी के अजय 1500 मीटर में जीते : अन्य स्पर्धाओं में 1500 मीटर की दौड़ उत्तर प्रदेश के अजय कुमार सरोज ने 3:42.55 के साथ जीती। लंबी कूद में केरल के मुहम्मद अनीस याहिया (7.76 मीटर) ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के युगांत शंकर सिंह (7.63) और ऋषभ (7.54) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  महिलाओं की दस हजार मीटर में राजस्थान की पूजा (35: 29.59)पहले और उत्तर प्रदेश की ज्योति (37: 30.24) दूसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें