फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब रोहित शर्मा की जगह एमएस धोनी बने कप्तान, पूरी दुनिया रह गई हैरान

Tue, 25 Sep 2018 06:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब रोहित शर्मा की जगह एमएस धोनी टॉस करने मैदान पर नजर आए। सुपर 4 में एशिया कप के इस मुकाबले से पहले हर कोई टीम इंडिया में बदलाव की बात तो कर रहा था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि पांच अहम बदलाव के साथ कप्तानी रोहित की जगह धोनी करेंगे।

विज्ञापन


धोनी भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं, ऐसे में उन्हें एक बार फिर मैदान पर कप्तानी करते देखना हर क्रिकेट फैंस के लिए सुकून देने वाला है। अपने सारे मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी, वहीं अफगानिस्तान सुपर-4 राउंड के अपने पहले दोनों मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी।

ऐसे में भारतीय टीम ने अपने पांच अहम खिलाड़ियों को आराम दिया। क्रिकेट फैंस को सबसे बड़ी हैरानी तब हुई, जब कप्तान रोहित शर्मा की जगह महेंद्र सिंह धोनी टॉस के लिए आए। माही 696 दिन बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर 2016 में आखिरी बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

कप्तान के रूप में धोनी

कप्तान के रूप में धोनी का ये 200वां वनडे मैच है। तीनों फॉर्मेट को जोड़कर धोनी ने 331 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जो सभी प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। प्रत्येक प्रारूप में 50 या उससे अधिक मैचों में अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले धोनी एकमात्र कप्तान हैं।

धोनी सभी तीन प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी ने कप्तान के रूप में 110 वनडे मैच जीते हैं। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं, उन्होंने 165 वनडे मैचों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें