फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ अब लीग की तर्ज पर राज्यों में कराएगा कुश्ती दंगल

Tue, 24 Sep 2019 07:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुश्ती
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाने की मुहिम छेड़ने का फैसला लिया है। बृज भूषण ने खुलासा किया कि यह खेल रामायण, महाभारत काल से जुड़ा है। देश का कोई राष्ट्रीय खेल भी नहीं है। हॉकी को यह दर्जा नहीं दिया गया है। यही कारण है कि वह कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाने के लिए संसद में प्रस्ताव लेकर आएंगे। भाजपा सांसद और अभिनेता रविकिशन ने बृजभूषण की इस मुहिम में उनका साथ देने की बात कही।

विज्ञापन


दरअसल बृजभूषण ने यह घोषणा लीग की तर्ज पर राज्यों में शुरू किए जा रहे जी कुश्ती दंगल की घोषणा के मौके पर की। कुश्ती दंगल उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में कराया जाएगा। जिसमें चार पुरुष और तीन महिला भार वर्गों के मुकाबले कराए जाएंगे। यह लीग की ही तरह होगा, जिसमें सितारे पहलवानों को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर पहलवान सुशील कुमार, विनेश फोगाट, दिव्या काकरान, संदीप तोमर, सरिता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें