फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-17 Wrestling Championship: भारतीय पहलवानों ने जीता अंडर-17 एशियन चैंपियन टीम खिताब

Thu, 23 Jun 2022 10:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय फ्रीस्टाइल टीम 188 अंकों के साथ पहले, 150 अंक लेकर कजाखस्तान दूसरे और 145 अंक के साथ उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विश्व जूनियर चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरगिस्तान में आयोजित हुई अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल में 4 स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर टीम खिताब जीता। भारत ने दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीते। भारतीय फ्रीस्टाइल टीम 188 अंकों के साथ पहले, 150 अंक लेकर कजाखस्तान दूसरे और 145 अंक के साथ उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


भारत के लिए बुधवार को निनगप्पा (45 किलोग्राम), शुभम (48 किलोग्राम), वैभव पाटिल (55 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतीक देशमुख (110 किलोग्राम) ने रजत पदक जीता। नरसिंह पाटिल (51 किलोग्राम) और सौरभ (60 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीते। अंडर-23 वर्ग के ग्रीको रोमन स्टाइल के इवेंट गुरुवार से शुरू होंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें