फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: कतर फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले सिंगल्स के लिए बुरी खबर, सेक्स किया तो मिलेगी बड़ी सजा

Wed, 22 Jun 2022 10:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कतर

सार

फुटबॉल वर्ल्ड कप को देखने के लिए दुनिया भर से प्रशंसक कतर पहुंचने वाले हैं। इस टूर्नामेंट का रोमांच ही ऐसा है कि करोड़ों दर्शक अलग-अलग देशों से पहुंचने हैं, लेकिन इस बार कुछ लोगों का मजा किरकिरा होने वाला है।
विज्ञापन
फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच के दौरान फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्ड कप इस बार कतर में होने वाला है। 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें अपनी किस्मत आजमाएंगी। फुटबॉल वर्ल्ड कप को देखने के लिए दुनिया भर से प्रशंसक कतर पहुंचने वाले हैं। इस टूर्नामेंट का रोमांच ही ऐसा है कि करोड़ों दर्शक अलग-अलग देशों से पहुंचने हैं, लेकिन इस बार कुछ लोगों का मजा किरकिरा होने वाला है।
विज्ञापन


दरअसल, मौजमस्ती और पार्टी करने वाले सिंगल्स को कतर में कड़े नियमों का पालन करना होगा। फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान आमतौर पर यह देखा गया है कि कंडोम की बिक्री बढ़ जाती है। सेक्स वर्कर बढ़ जाते हैं और उन्हें मोटी कमाई होती है। इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। 

कतर में यह नियम है कि पति-पत्नी के अलावा किसी और के साथ सहमति से भी सेक्स करना गैर-कानूनी है। ऐसे में कतर आने वाले सिंगल्स किसी के साथ सेक्स करते पाए गए तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। यहां तक कि समलैंगिकों पर कार्रवाई हो सकती है। नियमों का पालन नहीं करने वाले को सात के लिए जेल जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच के दौरान फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
कतर ने फुटबॉल प्रेमियों को चेतावनी दी है कि वर्ल्ड कप देखने आने वाले लोग वन-नाइट स्टैंड से दूरी बनाए रखे। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। अगर कोई भी ऐसा करते पाया गया तो उसे सात साल के लिए जेल की हवा खानी होगी। 'डेली स्टार' ने कतर पुलिस के हवाले से बताया कि अगर प्रशंसक पति-पत्नी के रूप में आ रहे हैं तो अच्छा है, लेकिन अगर कोई इस रूप में नहीं आते हैं तो आपको सेक्स से दूरी बनाकर रखनी होगी।

कतर वर्ल्ड कप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नासिर ने इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति में खुले में रोमांस नहीं है। अगर कोई फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने आ रहा है तो उसे यहां के नियमों को मानने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें