राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित रेस्लर बजरंग पूनिया विद्युत जाम्वाल की फिल्म कमांडो 3 से नाराज हैं। बजरंग ने फिल्म पर पहलवानों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए इसे सुधारने की मांग की है।पूनिया की नाराजगी एक सीन को लेकर है, जिसमें पहलवान जैसे गेअटप वाले एक एक्टर को स्कूली छात्रा बनी कलाकार से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है।
बजरंग ने इस दृश्य पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि फिल्म कमांडो 3 के ट्रेलर में पहलवानों की गलत छवि दिखाए जाने के लिए वो डायरेक्टर आदित्य दत्त की कड़ी निंदा कते हैं। पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि निर्देशक ने अखाड़े को गुंडों का अड्डा और पहलवानों को अपराधियों की तरह पेश किया है। अखाड़ा एक पवित्र स्थान है और पहलवान बजरंगबली के भक्त होते हैं।