भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने शनिवार को 13 वें दक्षिण एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मालदीव को 25-14, 25-6, 25-17 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है।
अब भारतीय महिला टीम का सामना मेजबान नेपाल से होगा। बता दें कि नेपाल ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 25-14, 25-18, 25-21 से हरा दिया। इससे पहले महिला टीम में क्वॉर्टरफाइनल में बांग्लादेश को 25-8, 25-11, 25-9 से हराया था।
वहीं, भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहला सेणीफाइनल खेलेगी। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
बता दें कि समापन समारोह दस दिसंबर को होगा। समापन समारोह में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी मौजूद रहेंगी। इन खेलों में 2700 एथलीट 26 स्पर्धाओं में दांव पर लगे 1119 (319 स्वर्ण) पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। भारत के 487 खिलाड़ी इनमें भाग लेंगे।