भारतीय महिला तीरंदाजी टीम का सफर रियो ओलंपिक में रविवार को क्वार्टर फाइनल में थम गया। दीपिका कुमारी, बोम्बयाला देवी, और लक्ष्मी मांझी की भारतीय टीम को को रूस ने शूट ऑफ तक चले मुकाबले में पराजित कर दिया।
चार सेट के मुकाबले में दोनों टीमें दो-दो सेट जीतकर बारबर पर थी। रूस ने पहला सेट 48-55 से जीता तो भारत ने 53-52 और 53-50 से अगले दो सेट जीतकर बढ़ता बना ली लेकिन अंतिम सेट में भारतीय टीम एक एक अंक से पिछड़कर 54- 55 से हार गईं। शूट ऑफ में भारत 23-25 से मुकाबला गंवा बैठा। इससे पहले भारत ने प्री- क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया को 5-3 से हराया था।
#Rio2016 Indian women archers team loses to Russia in the quarter finals.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016