फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जीता कांस्य

Fri, 23 Aug 2019 07:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, संगमप्रीत सिंह बिस्ला और तुषार फड़तारे की की भारतीय टीम ने शुक्रवार को यहां विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में जूनियर कंपाउंड पुरुष टीम का कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


भारतीय टीम आखिरी दौर से पहले एक अंक से पीछे थी लेकिन उसने शानदार वापसी की तथा कोलंबिया के जगदीप तेजी सिंह मेजिया, गोमेज जुलुगा फेलिप और टोरो वास्क्वेज मैनुअल को 234-231 से हराया। अंतिम दौर में भारतीयों ने 60 में से 60 अंक बनाए जबकि कोलंबियाई टीम 56 अंक ही बना पाई। 

रागिनी मार्कू और सुखबीर सिंह की जूनियर मिश्रित टीम ने भारत के लिए दूसरा रजत पदक पक्का भी किया। उन्होंने ईरान के गीसा बाइबोर्डी और डेनियल हेदारजादेहदेहकोर्डी को 154-151 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना शनिवार को स्विट्जरलैंड की टीम से होगा। 
विज्ञापन


गुरुवार को 17 वर्षीय कोमालिका बारी ने रिकर्व कैडेट वर्ग के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का किया था। वह रविवार को फाइनल में जापान की सोनोदा वाका से भिड़ेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें