फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: दुती-जबीर बाहर, 4x400m रिले टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

Sun, 29 Sep 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत 4x400 मीटर रिले टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय फर्राटा धाविका दुती चंद का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभियान निराशाजनक रहा और वह शनिवार को महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में इस सत्र का सबसे खराब समय 11.48 सेकेंड निकालकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

विज्ञापन


पुरुषों के 400 मीटर बाधा दौड़ में एमपी जाबिर सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सके। इसके अलावा भारत ने 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले हीट में अच्छी टाइमिंग (3:16:14) के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दूसरी तरफ अमेरिका के धावक क्रिश्चियन कोलमैन 100 मीटर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। 

दुती हीट नंबर तीन में सातवें और 47 प्रतिभागियों के बीच 37वें स्थान पर रही और इस तरह से चैंपियनशिप से बाहर हो गई। जबीर हीट नंबर तीन में सबसे बाहरी लेन में दौड़ते हुए 49.71 सेकेंड के साथ पांचवें और कुल 16वें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के तीनों हीट के शीर्ष दो खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई किया। 
विज्ञापन


इन छह खिलाड़ियों के बाद सबसे तेजी से हीट पूरा करने वाले दो खिलाड़ियों को भी फाइनल का टिकट मिला। मौजूदा विश्व चैम्पियन कार्स्टेन वारहोल्म ने 48.28 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 

महिलाओं के 100 मीटर ओलंपिक 2012 की चैंपियन जमैका की शैली एन फ्रेजर प्रीस ने 10.80 सेकेंड और पिछली बार की रजत पदक विजेता आइवरी कोस्ट की मेरी जोस ता लु ने 10.85 सेकेंड का समय निकाला जिससे पता चलता है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भारतीय कितने पीछे हैं। 

दुती की हीट में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन एलेनी थाम्पसन (11.14 सेकेंड) पहले स्थान पर रही। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अंतिम क्वालीफायर का समय 11.31 सेकेंड था और दुती इसे हासिल कर सकती थी लेकिन वह इससे काफी पीछे रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें