फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 पर सहवाग, पंत और रवि शास्त्री समेत देश के खिलाड़ियों ने इसरो को दिया खास संदेश

Sat, 07 Sep 2019 03:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रयान-2 के लिए खिलाड़ियों इसरो का हौसला बढ़ाया - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने ही वाला था कि अचानक केवल 2.1 किलोमीटर दूर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया। जिसके बाद इसरो के कंट्रोल रूम सहित पूरे देश में मायूसी छा गई। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ के उतरने की सारी प्रक्रिया सामान्य थी। 35 किमी ऊपर से सतह पर उतरने की प्रक्रिया का काउंटडाउन 1:38 बजे शुरू हुआ।

विज्ञापन


13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ सही चला। तालियां भी गूंजी, मगर आखिरी के डेढ़ मिनट पहले जब विक्रम 2.1 किमी ऊपर था, तभी करीब 1:55 बजे उसका इसरो से संपर्क टूट गया। देश का हर एक नागरिक इसरो और इसके वैज्ञानिको के काम की सराहना कर रहा है। खेल जगत के सितारों ने भी इसरो के हौसले को सलाम किया। आइए दिखाते हैं उनके संदेश, जो उन्होंने इसरो को दिया है।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इसरो का हौसला बढ़ाने वाला ट्वीट किया है।

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ख्वाब अधूरा रहा पर हौसला जिंदा है, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं... हम होंगे कामयाब चंद्रयान 2, #Chandrayan2

 

सहवाग के सलामी जोड़ीदार रहे गौतम गंभीर ने ने ट्वीट करते हुए लिखा- 

यह असफलता तब है, जब हम उससे कुछ सीखते नहीं हैं। हम और मजबूत होकर वापस लौटेंगे।

 

 

पहलवान गीता फोगाट ने भी इसरो के लिए एक ट्वीट किया है।
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पूरे भारत वर्ष को इसरो पर गर्व है।
 

ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए लिखा है-
असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। यहां से केवल ऊपर की ओर और आगे की ओर... हमें आप पर गर्व है इसरो। हम आपके डेडिकेशन और कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं। जय हिंद... #JaiHind #Chandrayaan2
 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है-

 

औसत लोगों की इच्छाएं और आशाएं होती हैं। आत्मविश्ववासी लोगों के पास लक्ष्य और योजनाएं होती हैं। हमें आप पर गर्व है इसरो। जय हिंद

 

औसत लोगों की इच्छाएं और आशाएं होती हैं।

आत्मविश्ववासी लोगों के पास लक्ष्य और योजनाएं होती हैं।@isro, हमें आप पर गर्व है।

जय हिंद 🇮🇳

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा,

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसरो हमारे साइंटिस्ट, हमें आप पर गर्व हैा।हिंदुस्तान जिंदाबाद।



भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने ट्वीट कर लिखा-

हमें आप पर गर्व है इसरो। आप हारे नहीं हैं, आपने हमें आगे बढ़ाया है। स्वप्न को जीवित रखें। # चंद्रयान 2

 
विज्ञापन

टीम इंडिया के हेड कोच ने ट्वीट कर लिखा, 

भारत को अपने इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है जिन्होंने हमें अंतरिक्ष विज्ञान में विश्व में अग्रणी बनाया है। चंद्रयान-2, लाखों भारतीय बच्चों को प्रेरित करेगा। जय हिन्द

 

#India is proud of its #ISRO scientists who have made us a world leader in Space Science. #Chandrayaan2 will inspire millions of Indian kids. Jai Hind 🇮🇳 https://t.co/IyOotFgR2t

— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) September 7, 2019
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें