फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शूटर हिना के बाद पूजा घाटकर ने भी दिलाया देश को स्वर्ण पदक

Wed, 01 Nov 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
पूजा घाटकर - फोटो : indian express
विज्ञापन
भारतीय शूटर हिना सिद्धू के बाद ब्रिसबेन में चल रही राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को पूजा घाटकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप में भारत के महिला और पुरूष निशानेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शाहजर रिजवी ने स्वर्ण पदक, ओमकार सिंह ने रजत और जीतू राय ने कांस्य पर कब्जा किया।
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पूजा ने फाइनल में 249.8 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जबकि हमवतन अंजुम मोदगिल ने 248.7 के स्कोर के साथ रजत पर निशाना लगाया। इससे पहले स्टार महिला शूटर हीना सिद्धू  ने पहले दिन स्वर्ण पर कब्जा किया था।
  Congrats Pooja Ghatkar. Great show to win GOLD IN 10m AR at Commonwealth Shooting Cship. Proud 2 support @OGQ_India pic.twitter.com/6fSzbdfc08 — Viren Rasquinha (@virenrasquinha) November 1, 2017
विज्ञापन


पढ़ेंः- हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता 

महिला स्कीट स्पर्धा में भारत की रश्मि राठौर ने छह महिलाओं के फाइनल में 65 के स्कोर के साथ क्वालीफाई किया था, लेकिन वह फाइनल में छठे नंबर पर रहीं। दो अन्य भारतीयों में महेश्वरी चौहान और सानिया शेख दोनों फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।

बता दें कि मंगलवार को हिना सिद्धू ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक और दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। हिना का लगातार यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिद्धू ने 240.8 अंक हासिल कर यह सफलता पाई।  मालूम हो कि उन्होंने हाल ही में जीतू राय के साथ भारत में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें