राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। इनमें से तीन लाख रुपये प्रधानमंत्री आपदा प्रबंधन राहत कोष में तो दो लाख रुपये राजस्थान मुख्यमंत्री कोष में दिए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने सोशल मीडिया पर चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, एक भारतीय नागरिक होने के नाते मैं दो लाख रुपये पीएम राहत कोष, डेढ़ लाख रुपये तेलंगाना सीएम और 50 हजार कैंट बोर्ड को योगदान करना चाहता हूं। भारतीय बैडमिंटन संघ ने दस लाख रुपये देने का एलान किया है।