फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक पर समर्थन के लिए IOC प्रमुख बाक ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

Thu, 02 Apr 2020 07:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
थॉमस बाक और नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टोक्यो 2020 ओलंपिक के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण इन खेलों का आयोजन अब 2021 में होगा। मोदी को एक अप्रैल को भेजे गए पत्र में बाक ने कहा कि हाल में जी-20 नेताओं के सम्मेलन के दौरान टोक्यो ओलंपिक का समर्थन करने के लिए वह भारतीय प्रधानमंत्री के आभारी हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण यह सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ था। बाक ने अपने पत्र में लिखा, ‘कोविड-19 वायरस को रोकने में योगदान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सराहना करते हुए जी-20 नेताओं के सम्मेलन में व्यक्त टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 को दिए गए आपके समर्थन के लिए मेरा तहेदिल से आभार स्वीकार करें।’

उन्होंने कहा, ‘मैं ओलंपिक खेलों के लिए आपके समर्थन का वास्तव में आभारी हूं। जी-20 नेताओं की पिछले साल ओसाका में हुई बैठक में ही ओलंपिक खेलों की एकजुटता में भूमिका व्यक्त कर दी गई थी।’
विज्ञापन


आईओसी और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने पहले खेलों को स्थगित करने से इनकार किया, लेकिन कोविड-19 के लगातार प्रसार को देखते हुए, उन्होंने बाद में इन खेलों को 2021 तक टाल दिया था। अब इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें