फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो पहुंचे भारतीय दल के निशानेबाज, एथलीट और बॉक्सर

Fri, 29 Jul 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
विज्ञापन
ब्राजील के शहर रियो डि जेरेरियो में ओलंपिक के आगाज में अब एक हफ्ते का समय शेष रह गया है। खेल महाकुंभ के लिए भारतीय खिलाड़ी भी विभिन्न दलों में पहुंचना शुरू हो गया है जिनमें निशानेबाज, मुक्केबाज और एथलीट शामिल हैं।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में बाकी खिलाड़ियों के रियो पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को नाश्ते के समय डाइनिंग हाल में भारतीय दल के प्रमुख राकेश गुप्ता की अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक से मुलाकात हुई।

आईओसी अध्यक्ष ओलंपिक गांव का भ्रमण करने के लिए आए थे। थामस बाक ने भारतीय ओलंपिक दल प्रमुख से भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों के बारे में बात की।

आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियां कैसी हैं। उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "खेल शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को खेल गांव में देखकर बेहद खुशी हुई। मैं उन्हें रियो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
विज्ञापन


इससे पहले आईओसी अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार सुबह सभी दलों के प्रमुखों से मुलाकात की और उन्हें रियो ओलंपिक की तैयारियों को लेकर रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

अब तक ये भारतीय खिलाड़ी पहुंच चुके हैं खेल गांव 

रियो ओलंपिक 2016 - फोटो : Getty
भारतीय दल के प्रमुख राकेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी यहां समय पूर्व पहुंच रहे हैं इसलिए उन्हें आबोहवा के अनुकूल होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा और वह मुख्य प्रतियोगिता की चुनौती के लिए सही समय पर तैयार हो सकेंगे। गुप्ता ने कहा कि कई खिलाड़ी विदेश में ट्रेनिंग के बाद सीधे यहां पहुंच रहे हैं। कुछ खिलाड़ी जिनकी स्पर्धाएं बाद में होंगी वे भी अगस्त के पहले हफ्ते में पहुंच जाएंगे।

ओलंपिक में इस बार भारत का अपना सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है जोकि 15 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगा। पिछली बार लंदन ओलंपिक में भारत ने दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे जोकि उसका ओलंपिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन था।

जो भारतीय खिलाड़ी रियो पहुंच चुके हैं उनमें भारतीय शूटर जीतू राय, प्रकाश नानजप्पा, गुरप्रीत सिंह, कयान चेन्नई, मानवजीत सिंह संधू, अपूर्वी चंदेला और अयोनिका पाल हैं। इसके अलावा पैदल चाल धाविका खुशबीर कौर, सपना पूनिया, संदीप कुमार, मनीष रावत, शॉटपुटर मनप्रीत कौर, मुक्केबाज शिव थापा और मनोज कुमार के नाम शामिल हैं। भारतीय टीमों के कई प्रशिक्षक और डाक्टर भी रियो आ गए हैं। 

भारतीय खिलाड़ियों के पसंदीदा व्यंजन उपलब्ध 
भारतीय दल प्रमुख राकेश गुप्ता ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए रियो की रसोई में बड़ी संख्या में शाकाहारी व्यंजन हैं। अगले कुछ दिनों में कुछ और भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि आने वाले खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां उपलब्ध कमरे सुविधाजनक है लेकिन अभी कुछ काम किया जाना बाकी है। खेल गांव में भारतीय टीम मेजबान ब्राजील के समीप वाले अपार्टमेंट में ठहरेगी। सामने ही एक खूबसूरत फव्वारा लगा हुआ है। यहां सुविधाएं आमतौर पर शानदार हैं और हमारे अपार्टमेंट के सामने एक स्वीमिंग पूल भी है। ओलंपिक प्लाजा और जिम भी नजदीक ही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें