फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक टलने के बाद निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने जताई चिंता, कहा- लय कायम रखना चुनौती

Sun, 05 Apr 2020 05:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा गोल्ड - फोटो : file
विज्ञापन

अनुभवी भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक के एक साल टलने के बाद लय और एकाग्रता बरकरार रखना काफी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन वह इसके लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बाद खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र प्रभावित हुआ है। चार साल में होने वाले इन खेलों के स्थगित होने से उनका ध्यान भटका है।

विज्ञापन


विश्व कप में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले इस निशानेबाज ने कहा, ‘लय हासिल करना और फिर उसे बरकरार रखना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इससे हालांकि हमें तैयारी का समय मिलेगा लेकिन एक साल का समय काफी होता है।’

तीस साल के वर्मा लॉकडाउन के कारण चंडीगढ़ स्थित अपने घर में है लेकिन उनका ध्यान गुरुग्राम के अतिथिगृह में है जहां उनके अभ्यास का सारा साजो-सामान रखा हुआ है। वह दो-तीन दिनों के लिए अपने माता-पिता से मिलने चंडीगढ़ गए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं रुकना पड़ा। लॉकडाउन के कारण वर्मा को अपने अभ्यास के साथ समझौता करना पड़ रहा है। उन्हें घर में रहने की खुशी है लेकिन निशानेबाज लय बरकरार रखने के लिए पूरे साल अभ्यास जारी रखते है। वर्मा को अपने साजो-सामान के बिना समय बिताना अजीब लग रहा है।
विज्ञापन


वर्मा ने पिछले साल अप्रैल में बीजिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल किया था। उन्होंने इसके बाद अगस्त-सितंबर में रियो विश्व कप में इसी स्पर्धा में दूसरी बार पीला तमगा हासिल किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे साल के 365 दिन अभ्यास करना पसंद है लेकिन अभी मैं कामचलाऊ अभ्यास ही कर पा रहा हूं। मैं केवल यही उम्मीद कर सकता हूं कि हालात सामान्य हो जाएं और मैं फिर से अभ्यास शुरू की कर सकूं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें