अगले साल के लिए स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक का निर्माणाधीन खेल गांव का उपयोग कोरोना वायरस के रोगियों के लिए अस्थायी अस्पताल के रूप में किया जा सकता है। टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके ने खेल गांव का उपयोग करने की बात की है। ओलंपिक खेलों के दौरान इसमें 11,000 खिलाड़ी और स्टाफ तथा पैरालंपिक के दौरान 44000 खिलाड़ी और स्टाफ रहेंगे। इस परिसर का बड़ा हिस्सा बनकर तैयार है लेकिन ओलंपिक के एक साल आगे खिसकने के कारण इसके खाली पड़े रहने की संभावना है।
कोइके ने कहा, ‘खेल गांव एक विकल्प है लेकिन यह अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ। हम उन स्थानों की बात कर रहे हैं जो आज या कल उपलब्ध हो सकते हैं ’