फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आमिर के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए नीरज, 12 जुलाई को होना था बड़ा मुकाबला

Thu, 27 Jun 2019 04:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरज गोयत
विज्ञापन

भारतीय पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके चलते अब वह पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान के खिलाफ 12 जुलाई को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले डब्ल्यूबीसी पर्ल विश्व चैंपियनशिप मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा का यह 27 वर्षीय मुक्केबाज ट्रेनिंग के बाद घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। सुपर मुक्केबाजी लीग के प्रमोटर बिल दोसांज ने कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आमिर के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रहे नीरज गोयत कार दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके चेहरे, सिर और हाथों में चोट लगी है। वह अभी अस्पताल में है और हम उसके जल्द उबरने की कामना करते हैं।

आयोजक अब नीरज के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। नीरज डब्ल्यूबीसी एशिया वेल्टरवेट खिताब धारक हैं। उन्होंने अब तक दो नॉकआउट सहित 11 जीत दर्ज की हैं। तीन मुकाबले हारे, जबकि दो ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें