फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian TT Championships: भारतीय टीम को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से मिली हार

Fri, 01 Oct 2021 04:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

Asian TT Championships: भारतीय टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 0-3 से मिली हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
एशियाई टेबल टेनिस चैंपयिनशिप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहा में चल रही एशियाई टेबल टेनिस चैंपयिनशिप प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया ने भारत को 3-0 से हराया। इस हार के साथ भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बता दें कि बुधवार को पुरुष टीम ने क्वार्टरफाइनल में ईरान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपना पहला पदक सुनिश्चित किया था। दोनों सेमीफाइनल में टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


एक भी मैच नहीं जीत सके भारतीय खिलाड़ी
अगर मैच की बात करें तो, दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी वूजिन जांग ने जी साथियान को 11-5, 10-12, 11-8,11-5 से हराकर बढ़त बनाई। इसके बाद दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी कोरिया के ली सांगसु ने शरत कमल को 7-11, 15-13, 8-11, 11-6 और 11-9 से हराया। वहीं, डिसाइडर में हरमीत देसाई का मुकाबला कोरिया के चो सेउंग-मिन से था। चो ने देसाई को 43 मिनट तक चले इस मुकाबले में 11-4, 9-11, 8-11, 11-6, 13-11 से हरा दिया। बता दें कि भारतीय पुरुष खिलाड़ी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम के सामने एक भी मैच नहीं जीत सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भारत की युवा महिला टीम ने प्लेऑफ स्थान में शानदार प्रदर्शन किया और थाईलैंड को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। इस मैच में ओलंपियन सुतिर्था मुखर्जी ने अहम भूमिका अदा की। अर्चना कामत ने थाईलैंड की शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी सुथसानी सावेटाबट (विश्व रैंकिंग 38) को चुनौती दी। पर थाईलैंड की खिलाड़ी ने 11-7, 7-11, 11-6, 10-12, 11-9 से जीत दर्ज की। मुखर्जी ने फांतिता पिनयोपिसान को 18 मिनट में 11-5, 11-5, 11-6 से हरा दिया। फिर श्रीजा अकुला ने युवा विराकर्ण तायापिटाक पर 11-7, 11-6, 11-2 से जीत हासिल की। रिवर्स एकल में मुखर्जी ने सावेटाबट को 11-7, 11-6, 10-12, 117 से मात देकर अपनी टीम को पांचवां स्थान दिलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें