फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी संभावना: टोक्यो का टिकट कटाने के करीब पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम

Sat, 26 Jun 2021 07:51 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अनस, जैकब, राजीव व नोह की चौकड़ी ने निकाला 3:01.89 सेकंड का समय 
  • भारतीय टीम इस प्रदर्शन से रोड टु टोक्यो रैंकिंग में 16वें से 13वें स्थान पर पहुंच जाएगी
  • दुती, हिमा, अर्चना व धनलक्ष्मी की चौकड़ी क्वालिफिकेशन के समय से 0.45 सेकंड रह गई पीछे 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम ने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन हीट्स में तीन मिनट 01.89 सेकंड का समय निकालकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की संभावना बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, अरोकिया राजीव और नोह निर्मल टॉम की चौकड़ी ने इंडियन ग्रां प्री 4 के 3:02.61 के अपने प्रदर्शन में सुधार किया। भारतीय टीम इस प्रदर्शन से रोड टु टोक्यो रैंकिंग में 16वें से 13वें स्थान पर पहुंच जाएगी।

सभी रिले प्रतियोगिताओं में शीर्ष 16 में जगह बनाने वाली टीमें ओलंपिक में भाग लेंगी। क्वालिफिकेशन की अंतिम समयसीमा 29 जून है। महिलाओं में अर्चना सुसींद्रन, हिमा दास, एस धनलक्ष्मी और दुती चंद की चौकड़ी 4×400 मीटर रिले टीम भी क्वालिफाई करने के लिए 43.05 सेकंड के समय से 0.45 सेकंड पीछे रही। इन दोनों रिले का फाइनल मंगलवार को होगा। 
विज्ञापन


पारुल 5000 मीटर में चैंपियन 
कोरोना से उबरने के दो महीने बाद वापसी करने वाली उत्तर प्रदेश की लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी (16.4.07 सेकंड) ने महिलाओं और कार्तिक ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ का खिताब जीता।

सी कनिमोझी (13.63 सेकंड) ने 100 मीटर बाधा दौड़ व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ जीती। असगरा नंदिनी दूसरे और श्रीलंका की डब्ल्यूवीएल सुगांदी तीसरे स्थान पर रही। मध्यप्रदेश के विक्रम भरत सिंह बांगरिया ने पुरुषों की 10,000 मीटर की दौड़ जीती।

राजस्थान की मंजू बाला ने महिलाओं के हैमर थ्रो का स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ की हीट में पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 10.41 सेकंड का समय निकालकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ओडिशा के अमिया मलिक ने 10.50 सेकंड के साथ अपनी हीट जीती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें