अजय ठाकुर की अगुवाई में विश्व चैंपियन भारत की टीम छह देशों के कबड्डी मास्टर्स दुबई 2018 में शिरकत करने के लिए मंगलवार इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई रवाना हो गई । इस टूर्नामेंट में भारत, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, केन्या, ईरान, दक्षिण कोरिया और अर्जेंटीना की टीमें शिरकत करेंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंटरनैशनल कबड्डी फेडरेशन (आईकेएफ) कर रहा है। इस टूर्नामेंट शिरकत करने वाले दो गैर एशियाई देश होंगे केन्या और अर्जेंटीना।
भारतीय टीम खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदार है। भारत को खिताब के लिए इस टूर्नामेंट में खासतौर पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और ईरान से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट दुबई में 22 जून से 30 जून चलेगा। भारत को इस टूर्नामेंट से खुद को अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी।
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आधा दर्जन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। विश्व चैंपियन भारत की टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और केन्या के साथ ग्रुप ए में हैं। ईरान, अर्जेंटीना और दक्षिण कोरिया की टीम ग्रुप बी में हैं। भारतीय टीम आक्रामण में बेजोड़ है ही उसकी रक्षण को भी भेदना किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए आसान नहीं होगा। भारत के आक्रमण की अगुवाई रेडर दीक निवास हुड्डा, प्रदीप नरवाल और राहुल चौधरी करेगे। भारत के किले की खौकसरी कप्तान अजय ठाकुर के साथ सुरेन्दर नड्डा और गिरीश अर्नाक करेंगे।
ईरान का अपनी टीम में प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे डिफेंडर यू मुंबा के फजल अतरचली और अबोजार मिगहानी को अपनी टीम में शामिल न करना खासा चौंकाने वाला है। सभी मैचों का स्टार स्पोटर्स अंग्रेजी ,हिंदी और तमिल में करेगा।