आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज इलावेनिल वालारिवन ने विश्व रिकॉर्ड में सुधार के साथ चल रही 18वीं केएसएस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सीनियर और जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदकों पर निशाना साधा। गुजरात की वालारिवान ने सीनियर वर्ग में 253 अंकों के साथ पीला तमगा जीता। उन्होंने चीन की रओझू झाओ (252.4) विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया।
वैश्वि संस्था अगर इस टूर्नामेंट को मान्यता देती है तो विश्व रिकॉर्ड भारतीय निशानेबाज के नाम हो जाएगा। मेहुली घोष ने रजत और मानिनी कौशिक ने कांस्य जीता। जूनियर वर्ग में 252.3 के स्कोर के साथ पहला स्थान पाया। मेहुली ने रजत और श्रेया अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया।