फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमा की अगुआई वाली भारतीय जूनियर महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Sun, 15 Jul 2018 02:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hima das
विज्ञापन

देश की नई विश्व महिला एथलेटिक चैंपियन हिमा दास का विश्व अंडर -20 चैंपियनशिप में अभियान 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में भारतीय महिला टीम के जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही थम गया। 

विज्ञापन


हालांकि रिले टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाई। टीम में एस वेंकटसेन , जिस्ना मैथ्यू , रितिका और हिमा शामिल थीं। टीम ने दूसरी हीट में 3: 39.10 सेकंड के साथ चौथा स्थान हासिल किया। तीन हीट में से हर हीट की दो शीर्ष टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। 

टीम फाइनल के  लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई पर उसने 2002 में बैंकॉक में बनाए 3:40.50 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। वहीं महिलाओं की त्रिकूद स्पर्धा में प्रियदर्शिनी सुरेश ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन दौर में दसवें स्थान पर रहते हुए बाहर हो गईं। 
विज्ञापन


रिले टीम स्पर्धा टूर्नामेंट में हिमा की आखिरी स्पर्धा थी। हिमा ने बृहस्पतिवार को 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह किसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की ट्रैक स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें