भारतीय युवा निशानेबाजों ने अभय सिंह और परिनाज धालीवाल ने नौवीं एशियन शॉटगन चैंपियनशिप की स्कीट स्पर्धा के व्यक्तिगत में कांस्य पदक जीतने के अलावा टीम वर्ग में रजत पदक जीते। अभय ने पुरुष स्कीट स्पर्धा में कांसा जीतने के बाद आयुष और गुरनिहाल के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में रजत जीता। महिलाओं में परिनाज ने 39 अंकों के साथ कांस्य जीतने के बाद दर्शना रठौड़ और एसीस के साथ रजत जीता।