फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा में खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, खेलकूद प्रतियोगिता की इनामी राशि बढ़ाई

Tue, 24 Sep 2019 08:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीमों पर धन बरसेगा। 7100 से लेकर 61000 रुपये तक इनाम टीमों को दिया जाएगा। पहली बार महिला पहलवान भी दमखम दिखाएंगीं। नौ से 11 अक्तूबर तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जानी हैं। उत्तर भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 61 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


उपविजेता टीम को 51 हजार के साथ ट्रॉफी भी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले भी होंगे। इसमें कुल्लू जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के महिला और पुरूष कबड्डी में पहला पुरस्कार 35000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 25000 रुपये ट्रॉफी होगी। वॉलीबाल पुरूष में पहला पुरस्कार 35000 रुपये और ट्रॉफी, दूसरा पुरस्कार 25000 रुपये ट्रॉफी, महिला रस्साकशी में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 11000 और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 रुपये दिए जाएंगे।

 

 पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लाएं। जो भी टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है। वह तीन अक्तूबर तक अपना प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति टीम जिला युवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में पंजीकृत/ जमा करवा दें। इसके बाद किसी भी टीम को इस प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें