भारतीय युवा मुक्केबाजों ने सर्बिया में 37वें गोल्डन ग्लव ऑफ वोजवोडिना अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में चार रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। सेलाय सोय (49 किग्रा), बिलोट्सोन एल सिंह (56 किग्रा), अजय कुमार (60 किग्रा) और विजयदीप (69 किग्रा) को फाइनल में हारकर रजत से ही संतोष करना पड़ा। वहीं हर्ष गिल (91 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, ब्राजील, बुल्गारिया और क्रोएशिया समेत 22 देशों ने भाग लिया था।