नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान, घाना और गयाना सोमवार को 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप से हट गए। इसके बाद चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या अब घटकर 12 रह गई है। टूर्नामेंट में अब आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, साइप्रस, इंग्लैंड, मलेशिया, भारत, श्रीलंका, नाईजीरिया, स्काटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और वेल्स की टीमें हिस्सा लेंगी।
घाना और गयाना की टीमों को अपने देश की सरकार की स्वीकृति नहीं मिली जबकि पाकिस्तान वीजा मुद्दों के कारण टूर्नामेंट से हट गया। इन टीमों के हटने से प्रतियोगिता की चमक कुछ फीकी हो गई है।शुरुआत में इस प्रतियोगिता में 17 टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन सरकार से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण युगांडा और जर्सी की टीमें चैंपियनशिप से हट गई थीं।