भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीरज ने दक्षिण अफ्रीका में ऐथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट मीटिंग में 87.86 मीटर भाला फेंक कर 85 मीटर के बेंचमार्क को पार करने के बाद क्वालीफाई किया। कोहनी की चोट से उबरकर वापसी कर रहे नीरज ने शानदार प्रदर्शन किया है। चोट के बाद नीरज का यह पहला मुकाबला था, कोहनी के चोट के कारण उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
नीरज ने ट्वीट किया कि 87.86 मीटर कंपीटिशन मोड में वापसी से काफी अच्छा लग रहा है। आप सभी की शुभकामनाओं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद, जय हिंद।
नीरज ने आखिरी बार अगस्त 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में भाग लिया था। जहां उन्होंने 88.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। कोहनी की चोट के कारण वह पिछले साल ज्यादातर इवेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे।