पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 13वें दौर में पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा के साथ ड्रा खेलकर छठे स्थान पर रहे। उन्होंने 13 दौर के बाद 6.5 अंकों के साथ तीन खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
फाबियानो करुआना ने अंतिम राउंड से पहले ही खिताबी जीत पक्की कर ली। उन्होंने रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिव पर जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। करुआना ने 13 राउंड के बाद 10 अंकों के साथ रिकॉर्ड स्कोर बनाया।
1980 के बाद जबसे इवेंट को 13 राउंड का किया गया, तबसे ये तीसरी बार था जब किसी खिलाड़ी ने 10 अंक हासिल किए। करुआना से पहले गैरी कास्परोव और मैगनस कार्लसन ने ही यह उपलब्धि हासिल की थी।