फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का खराब प्रदर्शन जारी

Sun, 15 Sep 2019 04:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुश्ती चैंपियनशि - फोटो : social Media
विज्ञापन

रवि ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की ओर से पहली जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे रविवार को यहां देश के ग्रीको रोमन पहलवानों का खराब प्रदर्शन जारी रहा। तीन वजन वर्गों में ओलंपिक कोटा दांव पर लगे थे, लेकिन तीनों भारतीयों मनीष (67 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा) और रवि (97 किग्रा) कड़ी टक्कर देने में नाकाम रहे।

विज्ञापन


पहले दिन चार पहलवान एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए, जबकि इनमें से तीन तो एक भी अंक नहीं जुटा पाए। रवि ने चीनी ताइपे के चेंग हाओ चेन को हराया। भारतीय पहलवान ने 5-0 से जीत दर्ज की। रवि को हालांकि चेक गणराज्य के आर्तुर ओमारोव के खिलाफ अगले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मैच से बाहर निकलने के कारण रवि ने दो अंक गंवा दिये और फिर अधिक रक्षात्मक खेल के लिए भी एक अंक उनके खिलाफ गया।

ओमारोव ने इसके बाद स्कोर 7-0 किया और पहला पीरियड खत्म होने से 27 सेकेंड पहले भारतीय खिलाड़ी को चित कर दिया। ओमारोव को इसके बाद क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के मिहाइल कजाइया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जिससे रवि की पदक की उम्मीद खत्म हो गई।
विज्ञापन


मनीष को बुल्गारिया के डेविड तिहोमिरोव दिमित्रोव के खिलाफ 1-10 से हार झेलनी पड़ी। बुल्गारिया का पहलवान इसके बाद डेनमार्क के फ्रेड्रिक होमक्विस्ट जेरहस के खिलाफ 0-6 से हार गया जिससे मनीष की रेपेचेज के जरिए पदक जीतने की उम्मीद टूट गई। सुनील को 87 किग्रा वर्ग में अमेरिका के जोसेफ पैट्रिक राउ के खिलाफ 0-6 से हार झेलनी पड़ी। अमेरिकी पहलवान इसके बाद प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेलारूस के मिकालाइ स्टेडब से हार गया जिससे सुनील भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें