फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

463 किमी. एंडुरोमन रेस जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने मयंक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 15 Sep 2019 02:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mayank Vaid - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय एथलीट मयंक वैद ने दुनिया की सबसे कठिन रेस एंडुरोमन ट्रायथलन को रिकॉर्ड समय में जीत लिया है। वैद ने  इस रेस को 50 घंटे 24 मिनट में जीत लिया। उन्होंने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को 2 घंटे 6 मिनट के बड़े अंतर से तोड़ा। इससे पहले बेल्जियम के जूलियन डेनेयर ने 52 घंटे 30 मिनट में यह रेस जीती थी। मयंक यह रेस जीतने वाले एशिया के पहले और दुनिया के 44वें एथलीट बन गए।

विज्ञापन


एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मंयक ने बताय कि, यह दुनिया की सबसे पॉइंट टू पॉइंट ट्रायथलन रेस है। दुनिया में अब तक इसे सिर्फ 44 लोग ही जीत सके हैं। इससे ज्यादा लोग माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। यह वास्तव में दुनिया की सबसे कठिन और क्रू ट्रायथलन है।

मालूम हो कि, भारत के साथ ही मयंक एशिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इस प्रतिस्पर्धा को बिना किसी के सहयोग के जीता है। ट्राइथलॉन दुनिया की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धा है।  इसमें रनिंग, स्वीमिंग और साइक्लिंग के जरिए इंग्लैंड से फ्रांस तक की यात्रा करनी होती है।
विज्ञापन

 

इस प्रतिस्पर्धा की शुरुआत लंदन के मार्बल आर्च से डोवर के बीच 140 किलोमीटर की दौड़ से होती है। इसमें सफल होने वाले एथलीट को उसके बाद कम से कम 33.8 किमी की स्वीमिंग होती है।  इन दोनों चरणों के पूरे होने के बाद 289.7 किमी की बाइक राइड फ्रांस के शहर कैलैस से आर्क डी ट्रौम्फ़ के बीच होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें