एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा दास ने शुक्रवार को यहां तीसरी इंडियन ग्रां प्री (आईजीपी) में स्वर्ण पदक जीता। हिमा ने महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 11.67 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। हिमा के अलावा पंजाब की अमृत कौर भी इस स्पर्धा में भाग ली थीं लेकिन उन्हें कोई पदक नहीं मिला।