गोल्ड कोस्ट में 5 से 15 अप्रैल तक होने वाले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 12 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा चुका है। भारत ने अब तक बीते एक सप्ताह में कुल 24 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारत अब भी पदक तालिका में तीसरे पायदान पर बरकरार है। आइए अब जानते हैं आठवें दिन भारत को किन-किन खेलों में चुनौती मिलेगी।
कुश्ती
महिला
बबिता कुमारी (53 किग्रा) बनाम बोसे सैमुअल (नाइजीरिया) (6:00 बजे से)
किरन (76 किग्रा) बनाम डेनिएले सिनो (कैमरून) (6:00 बजे से)
पुरुष
राहुल आवरे (57 किग्रा) बनाम जॉर्ज राम (इंग्लैंड) (6:00 बजे से)
सुशील कुमार (74 किग्रा) बनाम जेवोन (कनाडा) (6:00 बजे से)
एथलेटिक्स
महिला हेप्टाथलान: पूर्णिमा (5:35 बजे से )
पुरुष ट्रिपल जंप: अरपिंदर सिंह व एवी राकेश बाबू (6:00 बजे से)
महिला लंबी कूद फाइनल
नयना और नीना (शाम 3:25 बजे से)
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल
सीमा पूनिया: (शाम 04:10 बजे से)
हॉकी
महिला हॉकी सेमीफाइनल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (16:45 बजे से)
निशानेबाजी
पुरुष: 25 मीटर रैपिड पिस्टल : नीरज कुमार व अनीश (4:30 बजे से)
महिला: 50 मीटर राइफल प्रोन : अंजुम मौदगिल व तेजस्विनी सावंत (9:30 बजे से)
टेबल टेनिस
महिला युगल राउंड 16
भारत बनाम श्रीलंका (5:00 बजे से)
मिश्रित युगल राउंड 16
भारत बनाम इंग्लैंड (6:45 बजे से)