गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आठवां दिन भारतीय पहलवानों के नाम रहा। भारतीय स्टार रेसलर सुशील कुमार और राहुल अवारे ने क्रमश: पुरुषों के 74 किग्रा और 57 किग्रा फ्री स्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं भारत की स्टार रेसलर बबीता कुमारी ने 53 किलोग्राम की कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था, वो कनाडा के डायना वाकर से फाइनल हारी।