भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह राष्ट्रमंडल सुपर मिडिलवेट खिताब के लिए 13 जुलाई को लंदन में ब्रिटेन के ली मारखम से भिड़ेंगे। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता हरियाणा के मुक्केबाज अगर जीतते हैं तो यह उनके करियर का तीसरा पेशेवर खिताब होगा।
विजेंद्र ने कहा, 'मैं अपने तीसरे खिताब के लिए 13 जुलाई को ली से लड़ूगा। मैं इसके लिए कड़ा अभ्यास कर रहा हूं। मुकाबला लंदन के यार्क हाल में होगा। मैं सही समय का इंतजार कर रहा था। यह खिताब काफी अहम है।'
बता दें कि यह मुकाबला भी डब्ल्यूबीओ के तहत ही होगा। ली ने अब तक 22 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 17 जीते हैं। वहीं भारतीय मुक्केबाज ने अपने दस के दस पेशवर मुकाबलों में जीत दर्ज की है। विजेंद्र छह माह बाद किसी मुकाबले में उतरेंगे। उन्होंने जयपुर में घाना के अर्नेस्ट अमूजु को हराकर अपने दोनों खिताबों का सफलतापूवर्क बचाव किया था।