फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियन तैराक फिलिपो मैग्निनी ने समुद्र में डूबते हुए एक शख्स की बचाई जान

Wed, 10 Jul 2019 07:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिलिपो मैग्निनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व चैंपियन तैराक फिलिपो मैग्निनी ने समुद्र में डूबते हुए शख्स की जान बचाई। यह घटना तब हुई जब फिलिप्पो अपने मॉडल और टीव प्रजेंटर गर्लफ्रेंड जियोर्जिया पाल्मास के साथ समुद्र तट पर एंजॉय कर रहे थे।

विज्ञापन


37 साल के कांस्य पदक विजेता फिलिप्पो मैग्नीनी रविवार को अपनी गर्लफ्रेंल के साथ सार्डिनिया के पास कैला सिंजियास समुद्र तट पर धुप सेंक रहे थे, तभी उनके कानों तक आवाज आई कि कोई व्यक्ति समुद्र में डूब रहा है। उन्होंने फौरन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए और उसकी जान बचा ली।
 
फिलिपो ने इतालवी खेल समाचार पत्र कोरिरे डेलो स्पोर्ट से कहा, 'मैंने वही किया जो मुझे करना था'। उन्होंने कहा कि, डूबने वाला शख्स बहुत परेशानी में था। वह काफी भयभीत था। वास्तव में वह फंस गया था और कुछ समुद्री पानी भी निगल गया था। जब मैं उसके पास पहुंचा तो वह बोलने में भी सक्षम नहीं था और उसे उठाकर ले जाना भी आसान नहीं था। इसलिए हमने उसे एक एयरबेड पर लेटा दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इटालियन तैराक फिलिपो मैग्निनी ने 2005 और 2007 में विश्व चैंपियनशिप जीता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें