फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा कहने पर भड़के नीरज गोयत और विकास कृष्ण, विजेंदर सिंह को दी चुनौती

Sun, 21 Jul 2019 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरज गोयत
विज्ञापन

पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत और एशियाई चैंपियन विकास कृष्ण ने ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह को चुनौती दी है। विजेंदर ने हाल ही में न्यू जर्सी में अमेरिका के माइकल स्नाइडर को मात दी थी और पेशेवर मुक्केबाजी में अपना लगातार 11वां मुकाबला जीता था। जीतने के बाद भारत लौटे विजेंदर ने कहा था कि पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान बच्चों से लड़ रहे हैं। दरअसल नीरज को आमिर से लड़ना था लेकिन नीरज के कार दुर्घटना में चोट लगने के कारण फाइट नहीं हो पाई। 

विज्ञापन


इस बयान में नीरज को विजेंदर द्वारा अपने को बच्चा और जूनियर कहना रास नहीं आया और इस मुक्केबाज ने विजेंदर को ट्विटर पर चुनौती दे डाली। नीरज ने लिखा, ‘विजेंदर आप मुझे बच्चा कह रहे हैं। मैं इकलौता भारतीय मुक्केबाज हूं, जिसने विश्व विजेता चीन के कानसु को उसी के घर में मात दी। मैं चाहता हूं कि आप विकास से और मैं आमिर से आने वाले नवंबर में मुकाबला करें। क्या आप तैयार हैं?’

विकास ने नीरज का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ‘विजेंदर, नीरज और आमिर खान एक ही भारवर्ग के हैं। उन्हें मुकाबला करने देते हैं और हम दोनों इसी नवंबर में अंडर कार्ड मुकाबला करते हैं। आइए एक दूसरे से रिंग में मिलते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें