फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजों का स्वीडन में जलवा, गोल्डन गर्ल बॉक्सिंग में जीते छह स्वर्ण सहित 14 पदक

Mon, 03 Feb 2020 04:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोल्डन गर्ल चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की जूनियर और युवा मुक्केबाजों ने स्वीडन के बोरास में खेली गई गोल्डन गर्ल चैंपियनशिप में छह स्वर्ण जीतने के साथ कुल 14 पदक और ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ का खिताब हासिल किया।

विज्ञापन


जूनियर महिला टीम ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया जबकि युवा टीम ने रविवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक हासिल किए।

जूनियर वर्ग में भाग लेने वाली हरियाणा की प्राची धनखड़ (50 किग्रा) ने ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ का खिताब हासिल किया। प्राची के अलावा इस वर्ग में एथोबी चानू वांगजोन (54 किग्रा), लशु यादव (66 किग्रा) और माही राघव (80 किग्रा) ने भी स्वर्ण जीते।
विज्ञापन


यूथ वर्ग में मुस्कान (54 किग्र) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सान्या नेगी (57 किग्रा), दीपिका (64 किग्रा), मुस्कान (69 किग्रा) और साक्षी जहदेल (75 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जूनियर वर्ग में जान्हवी (46 किग्रा), रूडी लालमिंघमुनी (66 किग्रा) और तनिष्का पाटिल (80 किग्रा) ने रजत जबकि दीया नेगी ने 60 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें