भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए अफ्रीकी चैम्पियन अर्नेस्ट अमुजु को सुपर मिडिलवेट वर्ग के मुकाबले में मात देकर प्रो बॉक्सिंग करियर में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। इस मुकाबले से पहले उन्होंने लगातार नौ मुकाबले अपने नाम किए थे।
जयपुर में भी उन्होंने अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए दस का दम दिखाया। 32 वर्षीय विजेंदर के इस मुकाबले में दो खिताब दांव पर थे और वह 34 वर्षीय अफ्रीकी मुक्केबाज को मात देकर बचाने में सफल रहे।इस तरह विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन बने रहेंगे। 10 राउंड तक चले मुकाबले में घाना के मुक्केबाज अमुजु ज्यादातर समय बचाव करते नजर आए।
पढ़ेंः- मुंह तोड़ने का बयान देने वाले बॉक्सर को विजेंदर का करारा जवाब, कुछ ऐसा करने को बेताब
विजेंदर ने मौका पाकर बीच-बीच में अंक बटोरे, लेकिन अमुजु ऐसा करने में नाकाम रहे। अंत में निर्णायक मंडल ने विजेंदर को विजेता घोषित किया। हार के बावजूद अमुजु ने अब तक खेले मुकाबलों में नॉकआउट न होने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
पहले राउंड को छोड़कर विजेंदर पूरे समय अमुजु पर हावी रहे। पहले दौर में दोनों ने सतर्क शुरूआत की, कुछ मुक्कों को छोड़कर दोनों ने एक दूसरे की शैली को पढ़ने की कोशिश की। यह घाना के मुक्केबाज की पिछले 26 मुकाबलों में तीसरी हार है। इससे पहले उन्होंने 23 विपक्षियों को नॉक आउट किया है। विजेंदर को सर्वसहमति से विजेता घोषित किया गया।
Vijender Singh has won his 10th bout in Jaipur defeating his opponent from Ghana Ernest Amuzu in the 10 round contest by Unanimous Decision.#IndiaBullsRajasthanRumble pic.twitter.com/IYovPXYwSo— IOS Boxing (@IOSBoxing) December 23, 2017