फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo olympics: मुक्केबाज पूजा रानी क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर

Wed, 28 Jul 2021 03:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • पूजा भारत की दूसरी मुक्केबाज हैं, जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं हैं
  • ओलंपिक का पहला मैच खेल रही पूजा पदक से सिर्फ एक जीत दूर
विज्ञापन
भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी (69-75 किग्रा) ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हराया। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं हैं। ओलंपिक का पहला मैच खेल रही पूजा अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। पूजा भारत की दूसरी मुक्केबाज हैं, जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं हैं। इससे पहले 69 किग्रा भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुक्केबाजी में पूजा रानी महिलाओं की 75 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और तीरंदाजी में दीपिका महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। उधर, महिला हॉकी टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें