फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय एथलीट गोमती मारीमुथु डोपिंग प्रतिबंध के खिलाफ खेल पंचाट पहुंची

Mon, 03 Aug 2020 12:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोमती मारीमुथु - फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय एथलीट गोमती मारीमुथु ने डोप परीक्षण में विफल होने के बाद हुई चार साल के प्रतिबंध की सजा के खिलाफ सीएएस में चुनौती दी है। गोमती ने दोहा एशियाई चैम्पियनशिप 2019 के 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उनके ‘बी’ नमूने की जांच में भी प्रतिबंधित ‘एनाबोलिक स्टेरॉयड नैंड्रोलोन’ पाए जाने के बाद खेल पंचाट ने पदक वापस लेने के साथ उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘नियमों के मुताबिक खेल पंचाट में अपील दायर की गई है। हमने चार साल के प्रतिबंध और मुझ पर लगाए गए 1,000 ब्रिटिश पाउंड के जुर्माने के खिलाफ अपील की है।’ नियमों के मुताबिक सजा सुनाए जाने की प्राप्ति के 30 दिनों के अंदर अपील दायर की जा सकती है।

तमिलनाडु की इस एथलीट को अप्रैल में कतर में 2019 एशियाई ट्रैक चैंपियनशिप में एनाबॉलिक स्टेरॉयड नैंड्रोलोन के लिए पॉजिटिव पाया गया था। उनके ए नमूने को पिछले साल मई में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके मुताबिक उन पर यह प्रतिबंध मई 2023 तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें