फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के शीर्ष गोल्फर चौरसिया कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटीन

Sun, 02 Aug 2020 10:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी चौरसिया - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के शीर्ष गोल्फर एसएसपी चौरसिया रविवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें घर में पृथकवास रहने को कहा गया है। कोरोना की वजह से अब उनके यूरोपियन टूर में शामिल होने के प्लान को भी धक्का लगा है।

विज्ञापन


2016 और 2017 में इंडियन ओपन जीतने के साथ ही यूरोपीय टूर पर चार बार के विजेता, चौरसिया ने रॉयल कलकत्ता गोल्फ कोर्स में प्रशिक्षण शुरू किया था और इस सप्ताह इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थे।

42 वर्षीय ने चौरसिया ने कहा, 'मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन आव्रजन के लिए मैंने अपनी जांच करवाई और शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। मैं तब से घर में ही पृथक वास में हूं।'
विज्ञापन


चौरसिया ने ट्रेनिंग फिर से शुरू होने की बात पर कहा, 'मैं मल्टी विटामिन ले रहा हूं और पूरी तरह से ठीक हो रहा हूं, लेकिन अब मुझे इंतजार करना होगा और देखना होगा। यह निर्भर करता है कि पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें