फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाज विश्व कप में भारत का अभियान खत्म, बिना पदक खाली हाथ लौटे खिलाड़ी

Fri, 10 May 2019 10:20 PM IST
Mukesh Jha भाषा, शंघाई
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : file photo
विज्ञापन

कंपाउंड और रिकर्व के मिश्रित वर्ग में दूसरे दौर में हार के साथ शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व के दूसरे चरण में भारत का अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया।

विज्ञापन


जगदीश चौधरी और प्रीति की जोड़ी रिकर्व वर्ग में अमेरिका की ब्राडी एलिसन और एरिन मिकेलबरे की जोड़ी से 1-1 से बराबरी पर थी लेकिन वे अपना लय बरकरार नहीं रख सके और 2-6 से हार का समाना करना पड़ा। 

इसके बाद कंपाउंड वर्ग में प्रवीण कुमार और परवीना की भारतीय जोड़ी कम रैंकिंग वाली मलेशिया की जोड़ी से 151-155 से हार गयी। जिससे टीम का अभियान बिना पदक के समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भारतीय तीरंदाज का रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्ग की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन से पदक की दौड़ से बाहर हो गये थे। 
विज्ञापन


भारतीय तीरंदाजी संघ ने विश्व कप के लिए दूसरे स्तर की टीम को भेजा था। संघ की अंदरूनी कलह के करण कम्पाउंड टीम बिना किसी कोच के यहां पहुंची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें