फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिपः भारतीय महिला पहलवान रितु ने जीता सिल्वर मेडल 

Sat, 25 Nov 2017 04:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
रितु फोगाट - फोटो : ht
विज्ञापन
भारतीय महिला पहलवान रितु फोगाट (48 किग्रा) ने अंडर-23 सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम कर लिया है। पोलैंड में चल रही इस चैंपियनशिप में रितु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। 23 साल की रितु ने पिछले साल कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। रितु को टूर्नामेंट के चौथे दिन फाइनल में तुर्की की इविन डेमिरहान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारतीय महिला रेसलर रितु ने बुल्गारिया की सेलिष्का को 4-2 के अंतर से शिकस्त दी थी। जबकि सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में चीन की जियांग जुहु को 4-3 से पराजित किया। 

पढ़ेः- राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिपः दोनों चचेरी बहन रितु और विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड

मालूम हो कि रितु ने इससे पहले इंदौर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थी। इसी महीने इंदौर में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रितु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने इस साल मई में हुए एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें