फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित

Sat, 03 Nov 2018 06:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
India women football squad
विज्ञापन

भारतीय सीनियर राष्ट्रीय महिला टीम इस महीने के अंत में टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के पहले दौर में भाग लेने के लिए म्यांमा रवाना होगी जिसके लिए टीम की घोषणा शनिवार को की गई। 

विज्ञापन


कोच माईमोल रॉकी ने टीम का चयन किया जो यांगोन रवाना होगी। पिछले दो हफ्ते से खिलाड़ी तैयारियों के अंतर्गत मुंबई में शिविर में हिस्सा ले रही थीं। कुल 10 टीमें दूसरे दौर में पहुंचेंगी और अगर भारतीय टीम अगले दौर में पहुंचती है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी जो बीते समय में ओलंपिक स्तर पर कभी भी पहली बाधा पार नहीं कर सकी है। 

टीम के बारे में रॉकी ने कहा, 'खिलाड़ी तैयार हैं और खेलने के लिये तैयार हैं। हम सकारात्मक सोच के साथ टूर्नामेंट में खेलेंगे। हमारा लक्ष्य अगले दौर में पहुंचने का है और हम इसके लिये तैयारियों में जुटे हैं। हम क्वालीफाई करने की जरूरत है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम ऐसा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम आठ नंवबर को पहले मुकाबले में नेपाल से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना 11 नवंबर को बांग्लादेश और 13 नवंबर को मेजबान म्यांमा से होगा। 

टीम इस प्रकार है: 
गोलकीपर : ई पानथोई चानू, अदिति चौहान, एम लिंथोइंगाम्बी देवी 
डिफेंडर : एल आशालता देवी, मनीषा पन्ना, स्वीटी देवी, जाबामनी टुडू, डालिमा छिब्बर, प्यारी खाका 
मिडफील्डर : संगिता बासफोर, संजू यादव, माग्रेट देवी, रंजना चानू, इंदुमति काथिरेसान 
फॉरवर्ड : वाई कमला देवी, अंजू तमांग, एन रतनबाला देवी, बाला देवी, डांगमेई ग्रेस, आर संध्या रंगनाथन। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें